शुक्रवार, November 15, 2019

चंडीगढ़, 15 नवम्बर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 16 नवम्बर के राष्ट्रीय प्रैस दिवस पर मीडिया कर्मियों को बधाई दी।
प्रैस दिवस की पूर्व संध्या पर एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत सतंभ है। मीडिया की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी तथा आजादी के बाद भारत के निर्माण में भी मीडिया का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भी देश के विकास में मीडिया की अहम भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने मीडिया की स्वतंत्रता एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र मजबूत होता है।