रविवार, August 4, 2019
  • चंडीगढ़, 4 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि संत चुड़ामणि भाई संतोख सिंह ने अपने छंदों के माध्यम से सामाजिक समरस्ता का संदेश दिया है। उन्होंने ‘‘गुरु नानक प्रकाश’’ में सभी गुरुओं की वाणी व जीवन वृत्तांत को सम्माहित किया है। इसके अतिरिक्त, साहित्यिक क्षेत्र में भाई संतोख सिंह का स्थान उच्च है।
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो लिंक के माध्यम से कैथल के चिल्ड्रन पार्क में स्थापित की गई भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करने उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जिलावासियों को अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की। चिल्ड्रन पार्क में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, नगराधीश विवेक चौधरी व अन्य अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।
  • कैथल की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर भाई संतोख सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करके मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जिला के लिए एक सौगात दी है। वर्तमान पीढ़ी को महापुरूषों के बारे में अवगत करवाने के लिए सरकार द्वारा सभी महान पुरूषों की जयंतियों को मनाया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ी को उनके बारे में ज्ञान हो सके और उनके दिखाए गए सद्मार्ग पर चलकर सभ्य समाज की स्थापना में योगदान दे सके। भाई संतोख सिंह कैथल रियासत के अंतिम शासक भाई उदय सिंह के दरबारी कवि थे। उन्होंने अनेक छंदों की रचना की है। कला एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा इस भव्य प्रतिमा का निर्माण किया गया है। सरकार द्वारा महापुरूषों का आदर व मान सम्मान देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी भारत की गौरवमयी संस्कृति का ज्ञान देने के लिए सभी महापुरूषों की जीवनियों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अन्य तीर्थों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
  • इस कार्यक्रम में भाई संतोख सिंह साहित्य सभा के कवि बलविंद्र संधा तथा जयदेव सिंह थिंद ने उनके जीवन चित्रण पर आधारित कविताएं पेश की और साथ ही विस्तार से उपस्थित लोगों को उनके बारे में बताया। सुपाŸव जैन पब्लिक स्कूल छात्राओं व वत्सल शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. महीपाल पठानिया ने भक्ति संगीत से सामाजिक समरस्ता तथा धार्मिक एकता का संदेश लोगों को दिया। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने भी गुरुओं की महिमा का बखान किया।