रविवार, June 9, 2019

चंडीगढ़, 9 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि विश्व योग दिवस पर 21 जून को रोहतक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शोभायमान रहेंगे।

नई दिल्ली में हरियाणा भवन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की प्रदेश की जनता को संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भी एक दिन के लिए हरियाणा में कार्यक्रम के लिए अनुरोध किया जाएगा।

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और विधायक व भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष श्री सुभाष बराला व हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री अमित आर्य भी मौजूद रहे।.

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व योग दिवस पर 21 जून को रोहतक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 21,000 व्यक्तियों की प्रतिभागिता रहेगी। पोतिभागियों में प्रभुखतया विद्यार्थी, आर्य समाज के विभिन्न संगठन, योग अभियानों से जुडी विभिन्न संस्थाएं शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व योग दिवस पर हरियाणा में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में हरियाणा के मंत्री, विधायक,सांसद व अन्य पदाधिकारी शरीक रहेंगे।

संवाददाताओं द्वारा किए गए प्रश्नों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सभी दस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अत्यधिक मतों से जीत दिलाई है। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों तक प्रदेश में भाजपा की लोकप्रियता का यह ग्राफ लगातार बढता जाएगा विपक्षी राजनैतिक दल हताश हैं और उनके गठबंधन भी टूटते जा रहे हैं।हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 75 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विजय प्राप्ति का लक्ष्य है। मिशन-75 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभी से तय कार्यक्रमानुसार कार्य किया जाएगा।