सोमवार, August 19, 2019

चंडीगढ़, 19 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इंद्री विधान सभा क्षेत्र के गाँव गढ़पुर टापू में एक परिवार के 9 सदस्यों के बाढ़ में फंसे होने की जानकारी मिलते ही तुरंत सम्बन्धित उपायुक्त को प्रभावित परिवार की मदद करने के निर्देश दिए और मुस्तकीन व उसके परिवार के 8 सदस्यों को वायु सेना के हैलिकॉप्टर की मदद से बचा लिया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री को रात 3 बजे सूचना मिली कि इंद्री तहसील के गांव गढ़पुर टापू निवासी एक परिवार यमुना नदी में आई बाढ़ में फंस गया है।