शुक्रवार, August 23, 2019

चण्डीगढ़, 19 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने पिछले 5 सालों में इज़ ऑफ लिविंग का काम किया है और यमुनानगर में 1400 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। कोई भी ऐसा गांव व मोहल्ला नहीं है जहां विकास कार्य न हुए हों।

श्री मनोहर लाल जन-आशीर्वाद-यात्रा के दौरान कल देर सायं यमुनानगर में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों में जो युवा सक्षम पोर्टल पर अपना नाम रजिस्टर करवायेगा, सरकार उसे रोजगार उपलब्ध करवायेगी।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सुभाष बराला, केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी तथा सांसद नायब सिंह सैनी सहित कई सांसद व विधायक उपस्थित थे।