शुक्रवार, November 8, 2019

चंडीगढ़, 8 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के छोटे भाई श्री धर्मेन्द्र सिंह हुड्डा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने श्री धर्मेन्द्र सिंह हुड्डा के निधन पर शोक क संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्री धर्मेन्द्र सिंह हुड्डा का कल पीजीआईएमएस रोहतक में निधन हो गया था और आज रोहतक में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। धर्मेन्द्र सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्र व एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।