शुक्रवार, April 7, 2023

चंडीगढ़, 7 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार की शाम लंदन स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स के छात्र करण कटारिया के गुरुग्राम स्थित घर पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और करण कटारिया की उचित मदद करने का भरोसा दिया।

गौरतलब है कि लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स में अंतर्राष्ट्रीय कानून में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे गुरुग्राम के करण कटारिया पर आरोप लगाकर छात्रसंघ का चुनाव लडऩे से रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस मामले में करण कटारिया का पक्ष लेते हुए सम्बंधित संस्थान को पत्र भी लिखा है।

उन्होंने परिजनों से मुलाकात के उपरांत बताया कि करण कटारिया एक मेधावी छात्र है और उसके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। करण कटारिया की सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस कमिश्नर श्रीमती कला रामचंद्रन सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।