शनिवार, December 22, 2018
  • चण्डीगढ़, 22 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद के विकास को ओर गति देने के लिए जल्द ही फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) का गठन किया जाएगा। इसके लिए विधेयक (बिल) तैयार कर लिया गया है, जिसे विधानसभा के अगले सत्र में रखा जाएगा। गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद प्रदेश का दूसरा ऐसा जिला होगा, जहां पर महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) का गठन किया गया है। 
  • मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने यह घोषणा आज फदीदाबाद में प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि एफएमडीए का गठन मास्टर प्लान-2031 के अनुसार किया जाएगा। अब विकास से संबंधित अनेक ऐसे कार्य हैं, जो विभिन्न विभागों के माध्यम से चंडीगढ़ मुख्यालय से स्वीकृत के बाद ही हो पाते हैं। एफएमडीए के गठन के बाद यह सभी कार्य स्थानीय स्तर पर नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के समन्वयक से संभव हो पाएंगे। 
  • इस प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे तथा स्थानीय सांसद व विधायक, नगर निगम के प्रतिनिधि और अधिकारी सदस्य समिति में शामिल होंगे। इसी प्रकार फरीदाबाद के विकास कार्यों के लिए सीएलयू की शक्ति भी एफएमडीए के पास होंगी तथा विकास कार्यों के लिए लाइसेंस बनाने की अनुशंसा करने का अधिकार भी एफएमडीए के पास होगा। एफएमडीए के तहत शहरी निवासी सलाहकार परिषद भी बनाई जाएगी, जिसमें 12 से 15 सदस्य होंगे, जिसमें वर्कर्स एसोसिएशन, व्यापारी व अन्य सर्विसिज के लोगों को शामिल किया जाएगा। 
  • उन्होंने बताया कि एफएमडीए के तहत जिला फरीदाबाद के लिए मार्च, 2018 के  मास्टर प्लान- 2031 के तहत जो क्षेत्र शामिल किया गया है, वही क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। एफएमडीए का सभी प्रकार का कार्य पारदर्शी करने के लिए इसकी कार्यप्रणाली पेपरलैस होगी। शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के साथ तालमेल बनाकर यातायात प्रबंधन की सारी व्यवस्थाएं एफएमडीए के तहत की जाएंगी तथा शहरी बस सेवा को भी इसके तहत शुरू किया जाएगा। इसी प्रकार, शहरी पर्यावरण प्रबंधन का कार्य भी इसी के तहत किया जाएगा। एफएमडीए की अपनी जो भी आय होगी, उसी के तहत ढांचागत विकास से संबंधित विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसी वर्ष एक्ट पास होते ही इसकी विधिवत संरचना बना दी जाएगी। उम्मीद है कि अगले तीन महीने के अंदर-अंदर एफएमडीए अपना कार्य शुरू कर देगा। 
  • मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रैनीवल योजना के तहत 300 करोड़ रुपए की खर्च की जा रही है। वर्तमान सरकार ने चार साल के दौरान हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य फरीदाबाद में करवाए हैं
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद ऐतिहासिक औद्योगिक नगरी होती थी, परंतु पिछली सरकारों की अनदेखी के चलते पिछले दो दशक से फरीदाबाद इस क्षेत्र में पिछड़ गया है। अब वर्तमान सरकार का प्रसास है कि इस औद्यागिक नगरी को फिर से विकास की पटरी पर ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले 4 वर्षों में फरीदाबाद के लिए विकास के लिए अनेक कार्य करवाए हैं। उनमें फरीदाबाद को अलग से कमीशनरी का दर्जा देना, बडख़ल को उपमंडल बनाना, दो सब तहसीलें बनाना शामिल है। इसके साथ ही जिला पलवल में विश्वकर्मा कौशल विकास यूनिवर्सिटी का निर्माण भी करवाया जा रहा है। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत प्रदेश के छह जिलों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है, जिसमें फरीदाबाद जिला भी शामिल है। इसी प्रकार, बदरपुर से मुजेसर तक फिर मुजेसर से बल्लभगढ़ तक मेट्रो का विस्तार भी करवाया गया है। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में सरकार ने अलग से पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाया है। आगरा कैनाल पर 8 पुलों का निर्माण करवाया गया है तथा 115 करोड़ रुपए की लागत से राजा नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण कार्य भी करवाया जाएगा। फरीदाबाद को नोएडा के साथ जोडऩे के लिए मंझावली पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर 400 करोड रुपए की लागत आएगी। 
  •   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जनता वर्तमान सरकार के कार्यकाल से खुश है। अभी हाल ही में हुए पांच नगर निगमों के मेयर व पार्षदों के चुनाव में जनता ने सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में पिछले 4 साल में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास कार्य करवाए है तथा पिछड़े क्षेत्रों पर भी अधिक ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भय व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का काम भी पिछले 4 सालों में किया गया है। हर काम को पारदर्शी तरीके से करके सरकार ने भ्रष्टाचार पर काबू पाने का प्रयास किया है तथा आज प्रदेश में भ्रष्टïाचार में काफी कमी आई है। मंत्रीमंडल की बैठक मे निर्णय लिया गया है कि कर्मचारियों व अधिकारियों में से जो भी एचसीएस बनने का इच्छुक है, उसे एचपीएससी के माध्यम परीक्षा पास करनी होगी। पहले यह काम सीधा सिफारिशों के आधार पर किया जाता था। भविष्य में अधिकारी व कर्मचारी मेरिट के आधार पर ही एचसीएस बन पाएंगे। 
  • उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने क लिए सरकार ने एनजीटी की हिदायतों के अनुसार अनेक कार्य किए है। उद्योगों व ईट-भट्ïठा पर नई तकनीक का इस्तेमाल जरूरी किया गया है। निर्माण कार्य में भी नई तकनीक इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई हैं। इसी वर्ष स्कूली बच्चों द्वारा 25 लाख पौधे लगाने का कार्य किया गया तथा उसे उसके रखरखाव के लिए 50 रुपए प्रति छमाही प्रदान किए जा रहे हैं। इसी प्रकार,  शहर की स्वच्छता के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन का कार्य शुरू किया गया है तथा बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया गया है। 
  • इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री हरियाणा विपुल गोयल, विधायक मूल चन्द शर्मा, टेक चन्द शर्मा व नगेन्द्र भड़ाना, भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन अजय गौड़, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, फरीदाबाद मण्डल की आयुक्त जी. अनुपमा, उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी, पुलिस आयुक्त संजय कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा भी उपस्थित थे।
  • चण्डीगढ़, 22 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश व समाज की सेवा वही व्यक्ति कर सकता है जिसके मन में सेवा का भाव हो। भारत विकास परिषद भी देश में लगभग 1200 शाखाओं के माध्यम से संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा , संपर्ण के भाव से सराहनीय कार्य कर रही है।
  •    मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आज फरीदाबाद  में भारत विकास परिषद के  दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारें सत्ता के माध्यम से विकास कार्य करवा सकती है। परंतु जनसेवा का असली आनंद तो वही व्यक्ति लेता है जो अपने समाज के लिए सेवा भाव से कार्य कर रहा होता है । 
  •  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 4 साल में विकास कार्यों को गति देने का काम किया है, परंतु जनसेवा की भावनाओं का सही प्रबंध व्यवस्थित तरीके से संस्थाएं सरकार से ज्यादा व्यवस्था कर सकती है। सरकार विकास कार्यों में सरकारी संस्थाओं से ज्यादा सहयोग देती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ऑनलाइन टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सरकार गुड गवर्नेंस डे के रूप में मनाती है। गुड गवर्नेंस के माध्यम से सरकार ने अंतोदय केंद्र,सरल केंद्र व गांव में अटल सेवा केंद्रों की स्थापना की है जिसके माध्यम से आमजन को उनके घरों के नजदीक सरकार की सभी योजनाएं/ परियोजनाएं ऑनलाइन के माध्यम से दी जाती है। इन सेवा केंद्रों के माध्यम से किसानों, छात्रों, दुकानदारों ,व्यापारियों ,उद्योगपतियों को ऑनलाइन सेवा देने का काम सरकार ने किया है। बेरोजगारों को सरकार प्राइवेट क्षेत्रों में रोजगार के माध्यम से रोजगार खड़ा करने सहयोग देने का काम कर रही है।  
  • उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में निवेश के क्षेत्र में देश में  चौहदवे स्थान पर था, अब यह देश में  तीसरे स्थान पर आ गया है। प्राइवेट क्षेत्रों में लगभग ढाई लाख लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं। हरियाणा का किसान देश के लोगों के पेट भरने का काम करता है। देश की सेना में भी हरियाणा का हर दसवां जवान मिलता है। हरियाणा  जय जवान, जय किसान जय विज्ञान और जय पहलवान के नाम से  जाना जाता है। विज्ञान के क्षेत्र में भी हरियाणा ने काफी विकास किया है। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाड़ी  देश के तीसरे हिस्से के मेडल जीतने का काम कर रहे हैं।
  •   मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक पर बैन आदि में सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढकऱ हिस्सा ले रही है और यह सभी कार्य सामाजिक संस्थाओं की बदौलत से ही सफल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भारत विकास परिषद  की मांग पर स्थानीय इकाई को फरीदाबाद में 1500 वर्ग गज का प्लाट देने का आश्वासन भी दिया।
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय विकास परिषद सेवा की दृष्टि से बहुत अच्छा कार्य कर रही है। देश-दुनिया में समाज के अंतिम व्यक्ति तक जो लाभ पहुंचना चाहिए, उसमें भारतीय विकास परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनेक जनकल्याणकारी योजना चलाई है तथा उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है। सरकार ने दिव्यांग जनों के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। पहले दिव्यांग कैटेगरी में सात प्रकार के दिव्यांग ही शामिल होते थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार 14 प्रकार की नई दिव्यांगता को भी दिव्यांग कैटेगरी में शामिल किया गया है। विभाग ने 9 लाख से अधिक दिव्यांग लोगों को आधुनिक यंत्र उपकरण वितरित किए गए हैं। पहले जो उपकरण जर्मनी में बनते थे, आज वह हिंदुस्तान में बनने लगे हैं। मूक-बधिर बच्चों के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई हैं तथा 5 वर्ष तक के बच्चों को छह लाख तक के उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जिसके तहत करीब 15 सौ बच्चों को इसका लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास के नए आयाम स्थापित किए।
  • इस अवसर पर उद्योग मंत्री हरियाणा विपुल गोयल, विधायक मूल चन्द शर्मा, टेक चन्द शर्मा व नगेन्द्र भड़ाना, भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन अजय गौड़, उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी, भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, भारत विकास परिषद के राष्टï्रीय अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राष्टï्रीय मंत्री अजय दत्ता , संयुक्त मंत्री विनीत गर्ग, महापौर सुमन बाला भी उपस्थित थे।
  • चण्डीगढ़, 22 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज परोक्ष रूप से विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि भेदभाव करने वाले चले गए, अब मुडक़र नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि अब सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर सरकार चल रही है। 
  • मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम जिला के पटौदी विधानसभा क्षेत्र में पडऩे वाले गांव लोकरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
  • लोकरा जैसे दूर-दराज के गांव में आयोजित जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में हुए सभी पांच नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर चुने जाने के बाद हमें लगा कि जनता में हमारा रसूख है। हमने जनता के लिए जो काम किए हंै, जनता ने उन्हें पहचाना है। उन्होंने कहा कि हम पहले देश, उसके बाद पार्टी तथा आखिर में स्वयं के बारे में सोचते हैं। उन (विपक्षी नेताओं) को इकट्ठा करने में मजा आता है और हमें त्याग करने में। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की सेवा का संकल्प लिया है और इसमें कोई कमी नहीं रहने देंगे। श्री मनोहर लाल ने लोगों से सीधे जुड़ते हुए कहा कि हम लोगों के दिलों में बसना चाहते हैं ताकि लोग हमारे मुरीद बने रहे। 
  • उन्होंने कहा कि अभी जींद का उपचुनाव होगा और उसके बाद लोकसभा तथा उसके पश्चात विधानसभा के चुनाव होंगे। इन चुनावों में आपको अपने लिए ही काम करना है। हम हारे या जीते, इससे हमें कोई नफा नुकसान नहीं है। नफा-नुकसान आपका ही होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ या स्वयं मुझे इकट्ठा करके क्या करना है। उन्होंने परोक्ष रूप से कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि वे तो आकाश, जमीन और पाताल सब खा गए। आकाश में टु-जी घोटाला, जमीन का घोटाला आपसे बेहतर कौन जानता है और कोयले की खानों में घोटाला करके पाताल तक को खा गए। उनका उद्देश्य पहले स्वयं का हित देखना, फिर यारे-प्यारे, रिश्तेदारों, उसके बाद पार्टी और उसके बाद भी कुछ बचा तो देश की सोचते हैं। 
  • इस अवसर पर हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, रेवाड़ी के विधायक रणधीर कापड़ीवास, हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ के चेयरमैन जी.एल. शर्मा भी उपस्थित थे।
  • चण्डीगढ़, 22 दिसंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि उतराखंड में बनाए जा रहे लखवार बांध से 45 प्रतिशत पानी हरियाणा को मिलेगा, जिससे दक्षिण हरियाणा को ज्यादा पानी मिलेगा। इसी प्रकार, रेनुका बांध तथा किसाउ बांध से संबंधित दो अन्य एमओयू किए गए हैं। इसका फायदा यह होगा कि रेनुका बांध बनने के बाद दिल्ली को उसका पानी मिलेगा और जो 300 क्यूसिक अधिक पानी अभी वहां जा रहा है वह हरियाणा के लिए बचेगा।
  • मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम जिला के पटौदी विधानसभा क्षेत्र में पडऩे वाले गांव लोकरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
  • उन्होंने कहा कि हम एसवाईएल का पानी लाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे हैं और यह मामला पिछले 12 सालों से न्यायालय में अटका हुआ था और वर्तमान सरकार ने इसकी पैरवी की तो सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला कर दिया कि हरियाणा को अपने हिस्से का एसवाईएल का पानी मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली को हरियाणा समझौते से 300 क्यूसिक पानी ज्यादा दे रहा है। 
  • मुख्यमंत्री ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की 2022 तक आय दोगुनी करने के संकल्प का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1950  रुपये  प्रति क्विंटल का तय किया जोकि इस फसल के मूल्य में 93 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। उन्होंने कहा कि बाजरा के कभी गेहूं से ज्यादा रेट नहीं हुए लेकिन हमने यह भी करके दिखा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि अपनी जरूरत से ज्यादा किसी भी फसल की खरीद ना करें, इसलिए हमने योजना बनाई है कि बाजरा राशन की दुकानों के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को दिया जाएगा और बाकी बचे बाजरे का इथनोल बनाएंगे, जो ईंधन में मिलाया जाएगा। इसमें सरकार को कुछ घाटा हो सकता है और सरकार घाटा उठाएगी लेकिन किसान को नुकसान नहीं होने देगी। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि किसान धान की बजाय बाजरा की खेती करें। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने अब ऐसे प्रावधान किए हैं कि फसल में नुकसान होने पर मुआवजा जोत करने वाले किसान को मिले, ना कि जमीन के मालिक को। 
  • उन्होंने रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 30 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं और गु्रप डी के 18 हजार पदों के लिए भी शायद 31 दिसंबर तक परिणाम आ जाएंगे। इसके अलावा, पुलिस में सिपाहियों के 7 हजार पदों के लिए 23 और 30 दिसंबर को परीक्षा होने जा रही है जिनके परिणाम भी अगले एक महीने में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के अलावा भी हरियाणा में रोजगार की कोई कमी नहीं रहेगी। केएमपी एक्सपै्रस-वे पर औद्योगिक ईकाइयंा लगेंगी जहां पर रोजगार के बहुत सारे अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के ईज ऑफ डुईंग प्रयासों से हरियाणा देश में 14वें नंबर से तीसरे स्थान पर आ गया है और आज देश-विदेश के निवेशक हरियाणा में कारखाना लगाने के इच्छुक हैं। 
  • जनसभा के संयोजक द्वारा रखी गई मांगों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें जो ठीक पाएं जाएंगे, वे सभी कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकरा और मउ गांवों में सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे जिन पर 4 करोड़ रुपये की लागत आएंगी। इसी प्रकार 18 गांवों में 10 लाख रूप्ए से लेकर 68 लाख रूपए तक के कार्यो की सूची दी गई है जिनके लिए मुख्यमंत्री ने 4 करोड़  रुपये  देने की घोषणा की। इसके अलावा भी उन्होंने जनसभा स्थल के साथ लगते बाबा मालिक के मंदिर और जोहड़ आदि अन्य कार्यों के लिए भी 2 करोड़  रुपये  की राशि मंजूर की। इस प्रकार, आज मुख्यमंत्री ने गांव लोकरा में पटौदी विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपये  की राशि विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। 
  • हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 48 वर्षों में 11 राष्ट्रीय राजमार्ग बने और  4 राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा बनने के समय प्रदेश में थे। इस प्रकार, कुल 15 राष्ट्रीय राजमार्ग ही थे और वर्तमान सरकार ने अपने 50 महीनों के कार्यकाल में प्रदेश में 15 नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए गए हैं। इस प्रकार अब हरियाणा में कुल 30 राष्ट्रीय राजमार्ग हो गए  हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अन्य सरकारों की अपेक्षा अहीरवाल क्षेत्र में ज्यादा विकास हुआ है। 
  • चण्डीगढ़, 22  दिसम्बर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 25 दिसंबर, 2018 को सुशासन दिवस के अवसर पर करनाल से प्रदेश के 115 अंतोदय सरल केंद्रों का मैगा लॉंच करेंगे।
  • इस संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि अंतोदय सरल केंद्रों के माध्यम से सरकार के 38 विभागों की 400 से अधिक सेवाएं एक ही छत के नीचे दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी केंद्रों पर आम जनता को सरकारी विभागों की योजनाओं का लाभ तथा अन्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरल केंद्रों के माध्यम से जो सेवाएं दी जा रही हैं, उनके लिए किसी व्यक्ति को विभाग के कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है और इस बारे में विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को विभाग के कार्यालय में सेवाएं देने की अपेक्षा उन्हें अंतोदय सरल केंद्र में भेंजे।
  • उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 25 दिसंबर को किए जाने वाले अंतोदय सरल केंद्र के मेगा लॉंच कार्यक्रम से पहले सभी ऑप्रेटरों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें उन्हें विभागों की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति घर बैठे ही सरल पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकता है और उसे केवल एक बार वैरिफिकेशन के लिए सरल केंद्र में आना पड़ेगा। आवेदन के बाद आवेदक के मोबाईल पर उसके आवेदन के स्टेट्स के बारे में सूचना मिलती रहेगी। 
  • प्रवक्ता ने बताया कि सरल पोर्टल पर दो नए फिचर जोड़े गए हैं जिसमें ई-टिक्टिंग सिस्टम तथा नोलेज मैनेजमेंट सिस्टम शामिल है। उन्होंने बताया कि किसी भी सेवा के बारे में कोई भी नागरिक ई-टिक्टिंग सिस्टम से सरल पोर्टल पर अपनी शिकायत डाल सकेगा, जिसका निवारण संबंधित विभाग को 24 घंटे में करना होगा। इसी प्रकार, विभागीय अधिकारी भी उनके सामने आ रही समस्या ई-टिक्टिंग सिस्टम में डाल पाएंगे। उन्होंने बताया कि नोलेज मैनेजमेंट सिस्टम में लोगों को सरल पोर्टल के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की जानकारी मिलेगी।
  • चण्डीगढ़, 22 दिसंबर- हरियाणा में पराली से बिजली पैदा करने वाले प्लांट लगाए जाएंगे ताकि पराली को न जलाकर उसका सदुपयोग हो सके।
  • यह जानकारी आज चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो० के.पी. सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र दामला द्वारा जिला यमुनानगर के गांव बकाना में फसल अवशेष प्रबन्धन पर किसान मेले का आयोजन अवसर पर दी। इस किसान मेले में गांव बकाना, चमरौड़ी, दोहली, अलाहर व रादौर तथा अन्य गांवों के लगभग 800 किसानों ने भाग लिया।
  • उन्होंने कहा कि किसानों को पराली व गोबर का सदुपयोग करने की सलाह दी और कहा कि फसल अवशेष व पराली को आग लगाने से वातावरण दूषित होता है व जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। 
  • प्रो० के.पी. सिंह ने किसानों को बदलते जलवायु परिवेश में प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग बारे बताया और कहा कि वे उत्पादन लागत को कम करें। उन्होंने खेती को लाभकारी बनाने के लिए नाबार्ड की मदद से किसान उत्पादक संगठन बनाकर अच्छे उत्पाद की मार्किटिंग की सलाह भी दी। उन्होंने गोबर व गोमुत्र की सहायता से जैविक खेती करने की सलाह भी दी और कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रुप में जैविक खेती करने की योजना भी किसानों के हित में बनाई जा रही है। उन्होंने नवयुवकों को खेती से जोडऩे के लिए कृषि उदमशीलता योजना से जुडऩे की भी अपील की। 
  • उन्होंने हैप्पी सीडर से गन्ने की पत्ती में गेहूं की बिजाई के प्रदर्शनों का गांव दोहली में दौरा किया और प्रगतिशील किसान सुरेश काम्बोज के प्रयासों की सराहना की।इसअवसर पर चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुल सचिव डॉ० बलदेव काम्बोज ने किसानों से फसल अवशेष प्रबन्धन के लिए नई मशीनरी हैप्पी सीडर, मल्चर, चोपर का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
  • चण्डीगढ़, 22 दिसंबर- हरियाणा के हिसार में अंडर-14 के अंतर्गत हॉकी व हैंडबॉल स्पर्धाओं की 64वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 44 टीमों के 3500 खिलाड़ी 10 से 15 जनवरी के बीच खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी करेंगे।
  • इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 जनवरी को सुबह 10 बजे महाबीर स्टेडियम में पूरी भव्यता के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं महाबीर स्टेडियम में करवाई जाएंगी जबकि हॉकी के मुकाबलों के लिए वीडीजेएस के हॉकी मैदान, हकृवि के साई सेंटर तथा डाबड़ा स्थित हॉकी मैदान में करवाएं जाएंगे। क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल तथा फाइनल मुकाबले राजगढ़ रोड स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान में करवाए जाएंगे। ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल के हॉकी मैदान को रिजर्व में रखा गया है। महाबीर स्टेडियम में बने नए भवन को कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जहां 24 घंटे संचार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि 4 दिन में 44 टीमों के मैच करवाए जाएंगे, समयाभाव के चलते कुछ मैच फ्लड लाइट में भी करवाए जाएंगे।
  • प्रवक्ता ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से खिलाडिय़ों की टीमें 8 जनवरी से आनी शुरू हो जाएंगी। इन टीमों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग को एक ऐसी हैंडबुक तैयार करवाकर प्रत्येक टीम को देने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें प्रत्येक राज्य के ठहरने के लिए निर्धारित किए गए स्थान, प्रतियोगिताओं के लिए निर्धारित किए मैदानों और प्रतियोगिता के संबंध में अन्य तमाम जानकारियां शामिल की गई हों।
  • उन्होंने बताया कि प्रत्येक राज्य की टीम के साथ एक लाइजनिंग ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी जो टीम के हिसार पहुंचने से लेकर उसकी वापसी तक उसके साथ रहेगा। लाइजनिंग ऑफिसर ऐसा हो जिसे संबंधित राज्य की भाषा की जानकारी भी हो ताकि टीम के साथ संवाद में कोई समस्या न आए।
  • चंडीगढ़, 22 दिसम्बर-हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी. एस. संधू के आदेशानुसार पुलिस द्वारा कल रात्रि को अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिये रात्रि 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक नाईट-डोमिनेशन के तहत अलग-अलग स्थानों पर विशेष नाके  वा गस्त पाट्रियों को तैनात करके संदिग्ध व्याक्तियों तथा वाहनों की जांच के लिये विशेष अभियान चलाया गया। हिसार पुलिस ने भयंकर ठंड के बावजूद भी नाइट डोमिनेशन के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग जारी रखें भीषण ठंड के बावजूद भी पुलिस जवान मुस्तैद नजर आए 
  • इस अभियान के दौरान बडी संख्या में पुलिस अधिकारी वा पुलिस कर्मचारी तैनात रहे जिला के विभिन्न स्थानों को चिहिन्त करके विशेष नाका बन्दी भी की गई। हिसार में नाईट डोमिनेशन के दौरान करीब 1984 वाहनों को चैक किया गया अभियान के तहत नियम वा कानुन तोडने वालो के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही भी की गई। पुलिस अधीक्षक हिसार ने भी स्वयं नाईट डोमिनेशन के दौरान नाकों को चैक किया वा स्वयं भी रात्रि गस्त पर रहे। जिला हिसार पुलिस ने नाईट डोमिनेशन चैंकिग अभियान के तहत संदिग्ध व्याक्तियों, वाहनों तथा हिस्ट्रीशीटर आदि को भी चैक किया गया तथा रेलवे स्टेशनों, बस अडडों, धर्मशालाओं, होटल, बाजार वा भीड भाड वाले स्थानो की भी चैंकिग की गई। 
  • पुलिस द्वारा नाईट डोमिनेशन के दौरान कुल 75 सार्वजनिक स्थान तथा 1984 छोटे बडे वाहनो को चैक किया गया। इस चैंकिग के दौरान 102 वाहनों के चालान किये गये। शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों के एसएचओ अर्बन स्टेट द्वारा नियमानुसार चालान भी चार वाहनों को इंपाउंड किया जाए तथा 87 किए गए हैं और 4 वाहनो को इम्पाउण्ड किया गया तथा 87 व्यक्तियो के स्टेजर रोल काटे गये। इसके अतिरिक्त नाईड डोमिनेशन में 389 अवैध बोतल शराब, एक राइफल, एक पिस्तौल  सात कारतूस  तथा जुआ अधिनियम के तहत 2560 रुपए बरामद करने में सफलता हासिल की है । भविष्य में भी इस प्रकार पुलिस द्वारा नाइट डोमिनेशन के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।
  • चण्डीगढ़, 22 दिसंबर- हरियाणा में अब पशुपालन केवल घरेलू लाभ के लिए ही नहीं, बल्कि मान व सम्मान के लिए भी पशुपालन में बढोत्तरी हो रही है। पशुपालन अब प्रदेश में एक चलन (ट्रेंड)  का रूप ले चुका है। जिस सोच और लक्ष्य को लेकर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पशुपालकों के लिए बड़े आयोजन शुरू करवाए थे, अब उन आयोजनों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही नजारा इन दिनों झज्जर पुलिस लाईन के मैदान में चल रहे 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी में देखा जा सकता है। 
  • झज्जर के बहादुरगढ़ रोड़ पर पुलिस लाईन के मैदान में शुक्रवार से शुरू हुए इस पशुधन मेले में अजीब एवं हर पशुपालक के दिल को सुकून देने वाला दृश्य है। यहां आने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जीत चुके ऊंट, बकरी, शुकर, घोड़े, भैंस, गाय, झोटे और सांड हर ओर देखने को मिल जायेंगे। हर ओर पशुपालक एक दूसरे की प्रगति को देखकर खुश होते हुए पशुपालन का नया तरीका सीखने की कोशिश करते दिखेंगे। 
  • कुछ साल पहले तक हरियाणा में पशुपालन हर किसी के लिए फायदे का सौंदा नहीं माना जाता था लेकिन जब से ऐसे बड़े पशुधन मेले सरकारी तौर पर लगने शुरू हुए हैं, इन मेलों के माध्यम से लोगों को पशुपालन की नई तकनीकों का तो पता चलता ही है। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ भी उन्हें आसानी से मिल जाता है। वास्तव में देखा जाए तो इन मेलों के माध्यम से हरियाणा में पशुपालन और पशुपालकों को संजीवनी देते हुए नए सिरे से बेहतर कार्य करने का मौका मिला है। 
  • पशुपालन अब केवल पारंपरिक तरीके से ही नहीं किया जाता है। पशुपालन में अनेक तकनीकों और उपकरणों का भी प्रयोग होने लगा है। पहले जहां दूध निकालने में ही घंटों का समय और कई आदमियों की जरूरत होती थी। अब उसी काम को कुछ ही आदमी मशीनों के माध्यम से बहुत कम समय में कर देते हैं। पशु डेयरी में साफ सफाई से लेकर गोबर से खाद बनाने, उत्पाद बनाने, गोबर गैस बनाने जैसे सभी कार्य अब मशीनों से होने लगे हैं, जिससे पशुपालकों को ओर अधिक लाभ होने लगा है। 
  • चरखी दादरी जिला के लाड गांव के ऊंट पालक सोमबीर मेले में अपने सोनू नामक ऊंट को लेकर आएं है और उनके ऊंट को दूसरा स्थान मिला है। सोमबीर बताते हैं कि उनके पास 4 ऊंट और 4 घोडिय़ांं हैं। विवाह शादियों में उनके ऊंट व घोडिय़ों को विशेष तौर पर नचाने के लिए बुलाया जाता है और दो बड़ी विशेष चारपाई पर ऊंट का डांस होता है। इसके लिए उन्हें 25 हजार रूपए मिल जाते हैं। स्वामी संपूर्णानंद द्वारा संचालित झज्जर व करनाल गुरूकुल की गौशाला से आए सादक बताते हैं कि उनकी गौशाला से दूध सहित गोबर व गौ मूत्र को बेचा नहीं जाता है। दूध का वहीं पर गुरूकुल में ही प्रयोग हो जाता है और गोबर व गौ मूत्र को कई तरह से प्रयोग में लाया जाता है। गोबर से सबसे पहले गोबर गैस बनाई जाती है और और उसके बाद गोबर से खाद बनती है। यहीं नहीं गोबर से पंचगव्य भी बनाया जाता है। गौ मूत्र का प्रयोग गौ मूत्र अर्क बनाने के लिए किया जाता है। 
  • रोहतक के गांव खरक जाटन से धर्म और बीर नामक बलधों की जोड़ी मेले में आर्कषण का केन्द्र हैं। बहु अकबरपुर में लगे पहले पशु मेले में इनाम जीत चुकी इस जोड़ी की बात ही निराली है। इनकी कद काठी देखते ही बनती है। इस जोड़ी के मालिक बिजेन्द्र व राजेन्द्र बताते हैं कि वे पिछले कई सालों से ऐसे मेलों में जा रहे हैं और उनके बलधों की जोड़ी हर बार ईनाम जीती है। ये बलध उनके लिए बच्चों से कम नहीं हैं। आठ साल के इन बलधों से ईंख और बाड़ी में हलसोती बहुत अच्छी होती है और गांव में इनकी मांग निरंतर बनी रहती है। 
  • झज्जर जिला के लडरावण गांव के धीरज ने शौकिया तौर पर घोड़े पालने का काम शुरू किया और आज उनका यही शौक उनकों कमाई भी करवा रहा है। मेले में धीरज सिल्वर नामक 6 साल के काले रंग के मारवाडी घोड़े को लेकर आए हैं और बताते हैं कि उनका यह घोड़ा राष्ट्रीय चैंपियन है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में ईनाम जीत चुका है। वर्ष 2014 में मुक्तसर में और हाल ही नवंबर में ईंद्री में आयोजित मेले में भी ईनाम जीत चुके हैं। धीरज बताते हैं कि उन्होंने लगभग 2 साल पहले ब्रीडिंग का काम शुरू किया है और उनके घोड़े से बहुत अच्छी नस्ल तैयार हो रही है। 
  • मेले में आए पशुओं और पशुपालकों का उत्साह भी देखने लायक है। यहां आने वाले पशुपालक एक दूसरे के अनुभवों से सीखने की कोशिश भी कर रहे हैं और हर बार लगने वाले मेले में कुछ बेहतर करते हैं। इससे लगता है कि हरियाणा में आने वाला समय पशुपालकों के लिए बहुत अच्छा है। मेले में पशु प्रदर्शनी में पशुपालक ज्ञानवर्धक जानकारी भी जुटा रहे हैं।