• दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 13 जुलाई 2024 को 'मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम' के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
  • घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में 13 जुलाई 2024 को जनसंवाद कर अपने परिवारजनों की समस्याएं सुनीं एवं त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
  • करनाल के इंद्री विधानसभा क्षेत्र में शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालकों के साथ बैठक की।
  • इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 12 जुलाई 2024 को जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं एवं त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
  • 12 जुलाई 2024 को विज्ञान भवन में माननीय राज्य मंत्री, श्री तोखन साहू के साथ CPWD के 170वें वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित किया।
  • भूटान के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री एच.ई. ल्योनपो जेम शेरिंग के साथ एक विशेष शिष्टाचार बैठक की।
  • MOS श्री तोखन साहू के साथ, 11 जुलाई 2024 को निर्माण भवन में आवास और शहरी मामलों की प्रमुख योजनाओं और मिशनों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
  • रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में 10 जुलाई 2024 को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शीर्ष नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित हुआ एवं उपस्थितजनों को संबोधित किया।
  • 10 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ऊर्जा एवं ग्रामीण-शहरी मामलों की प्रगति के संबंध में रायपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
  • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती रांची के रिम्स परिसर में बने पावरग्रिड विश्राम सदन का उद्घाटन किया।
  • राई विधायक श्री मोहल लाल बडौली जी को हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
  • गुवाहाटी में उत्तर-पूर्वी राज्यों के शहरी मिशनों की प्रगति की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की।