• आपने कांग्रेस की सरकार भी देखी है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भी देखी है। चुनाव के मंथन में सरकार का निर्णय करने का हक जनता का है।
    3 May 2019
  • किसी भी मीडियाकर्मी द्वारा पूछे जाने पर जनता का एक ही जवाब होता है कि आएगा तो मोदी ही।
    3 May 2019
  • कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा कि धारा 142-ए खत्म करेंगे और सैनिकों के अधिकार को कम करेंगे। ऐसा करना देश की आजादी को खतरे में डालना है। इससे देश के सैनिकों का विश्वास हिल जाएगा।
    3 May 2019
  • हमारे लिए सबसे बड़ा विषय राष्ट्रवाद है। हम सबसे पहले राष्ट्रवाद की बात करेंगे क्योकिं ये देश हमें जान से भी प्यारा है।
    3 May 2019
  • माताएं-बहने पहले चूल्हे पर खाना बनाती थी जिसके धुंए की वजह से उन्हें अनेको बीमारियों का सामना करना पड़ता था। हरियाणा के हर घर में अब गैस सिलेंडर पहुंच चुका है।
    3 May 2019
  • ₹330 प्रति क्विंटल गन्ना देश का सर्वाधिक रेट है। गन्ने की बकाया राशि सीधा किसानों के खाते में देंगे। किसानों को कोई परेशानी नहीं आने देंगे।
    3 May 2019
  • सरसों का दाम ₹4200 है, जिसका हर एक दाना हम खरीद रहे हैं। हमारा टार्गेट 2.5 लाख मीट्रिक टन खरीदने का था, अभी तक 5.5 लाख मीट्रिक टन खरीदा जा चुका है और ये संख्या 6 लाख मीट्रिक टन तक भी पहुंच सकती है।
    3 May 2019
  • 2019 में 2014 से ज्यादा मोदी लहर है। आप सभी मतदाता 12 मई को वोट देने जरूर जाएं और कमल का बटन दबाएं।
    3 May 2019
  • कमल का बटन दबाने से एक पंथ कई काज हो जाएंगे। आतंकवाद का सफाया होने के साथ गरीबों और किसानों का जीवन खुशहाल हो जाएगा।
    3 May 2019
  • कांग्रेस के समय परिवारवाद का चलन था, 2014 में मोदी जी ने तय कर दिया था की देश में परिवारवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। 2019 में बापू-बेटा वाली सारी पार्टियां हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी।
    3 May 2019